Mon. Apr 20th, 2026

श्री अश्विनी कुमार चौबे, माननीय सांसद-सह-केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री भारत सरकार-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की अध्यक्षता में दिशा की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में आहूत की गई।*

बैठक में माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर, माननीय सदस्य विधान सभा राजपुर, माननीय सदस्य विधान सभा डुमराव, माननीय सदस्य विधान सभा ब्रह्मपुर, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, माननीय सदस्य विधान परिषद भोजपुर सह बक्सर (स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र), जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, माननीय ज़िला परिषद अध्यक्षा, माननीया मुख्य पार्षद नगर परिषद बक्सर, माननीया मुख्य पार्षद नगर पंचायत चौसा, माननीय मुख्य पार्षद नगर पंचायत इटाढ़ी, अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सदस्य, जिला परिषद के सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख एवं संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष महोदय ने दिशा के माननीय सदस्यो के द्वारा किए गए पृच्छा पर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बक्सर जिला अंतर्गत 76 तालाबों का अमृत सरोवर योजना अंतर्गत सौंदर्यकरण कार्य कराने की योजना पूर्ण कर ली गई है। अध्यक्ष महोदय ने सभी अमृत सरोवर का वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया।

माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर ने भभुअर सरोवर का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष महोदय ने भभुअर एवं अंजना सरोवर के सौंदर्यकरण कार्य की कार्य योजना बनाते हुए कार्य कराने को कहा।

ग्रामीण कार्य विभाग के समीक्षा के क्रम में माननीय सदस्य विधान सभा ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पथ के संबंध में मुद्दा उठाया। अध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिया कि जो रोड मेंटेनेंस पीरियड में है उनकी मरम्मती कराया जाए तथा नई सड़को का निर्माण हेतु विभागीय निर्देश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई करें।

नल जल योजना के समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष महोदय ने कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को पाइप बिछाने के क्रम में खोदे गए सड़कों का मानक के अनुरूप मरम्मती करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना एवं कृषि विभाग की समीक्षा की गई और अध्यक्ष महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में एक टॉल फ्री नंबर जारी करने को कहा गया। जिस पर आम जनता अपनी समस्याओं को बता सकें और उसका एक निश्चित समय अवधि के अंदर निदान करने का निर्देश दिया गया।

शिक्षकों के ट्रांसफर, एमएसीपी एवं अन्य मुद्दे के संबंध में अध्यक्ष महोदय ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियो को सभी नियमों का अनुपालन करते हुए निश्चित समय सीमा के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

माननीय मुख्य पार्षद नगर पंचायत चौसा ने अपने क्षेत्र के जल निकासी का मुद्दा उठाया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चौसा को एक विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए कार्य कराने का निर्देश दिया।

माननीय मुख्य पार्षद नगर पंचायत इटाढ़ी ने जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत इटाढ़ी को इस संबंध में एक कार्य योजना बनाते हुए अनुपालन करने का निर्देश दिया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमरांव को सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई करने, उसके रख रखाव की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

पीएमईजीपी योजना के समीक्षा के क्रम में माननीय सदस्य विधान सभा डुमरांव के द्वारा की गई पृच्छा के संबंध में अध्यक्ष महोदय ने बैंको की सहभागिता बढ़ाने के लिए बैंको को विशेष शिविर लगाकर संबंधित मामलों को सुनने एवं उसका निष्पादन करने के साथ साथ एक कोषांग बनाने को कहा। जो बैंकों के संबंधित मामलों को नियमित रूप से अनुश्रवण करें।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, नि:शक्त पेंशन योजना का प्रचार प्रसार करने एवं विशेष शिविर लगाते हुए पात्रता के अनुसार लाभुको को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

*रेलवे के पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बक्सर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए 300 करोड़ की योजना एवं अमृत भारत योजना अंतर्गत चौसा, रघुनाथपुर एवं डुमरांव रेलवे स्टेशन को विकसित करने हेतु योजना ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!