Thu. Sep 17th, 2026

आज दिनांक 17 मार्च 2022 को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा नशा मुक्त समाज, स्वच्छ बक्सर एवं गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का प्रारंभ, किला मैदान से मॉडल थाना मेन रोड होते हुए सिंडिकेट से वापस बाईपास होते हुए ज्योति चौक से मॉडल थाना से जिला अतिथि गृह बक्सर पर समाप्त हुई।**जिला पदाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर आम जनों से अपील किया कि हम सब यह संकल्प लें कि नशे से दूर रहेंगे और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखेंगे। यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!