Fri. Apr 17th, 2026

लोकार्पण समारोह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान के इस शुभ अवसर पर बक्सर के मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने को मतदान केंद्रों तक आए इसके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है इसी क्रम में कोविड-19 से बचाव हेतु पूरी तैयारी के बारे में भी विस्तार से बताया गया सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज मतदान के पूर्व करवाया जाएगा सभी मतदान दल कर्मी मास्क सैनिटाइजर फेस शील्ड के साथ तैयार रहेंगे उन्होंने आम मतदाताओं से बेफिक्र होकर मतदान करने हेतु आने की अपील की मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर ग्लव्स आदि की व्यवस्था रहेगी गर्भवती दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए ग्रीन चैनल की व्यवस्था की गई है उन्हें कतार बंद नहीं होना होगा मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप पेयजल शौचालय की समुचित व्यवस्था को उपलब्ध कराया जाएगा प्रवेश के पश्चात एवं निकासी के पश्चात हाथ की सफाई हेतु सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी लोकार्पण समारोह में उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला के सभी वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!