
आज दिनांक 2 जून 2021 को जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा लॉकडाउन के गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन करवाने हेतु रोको टोको अभियान ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, टाउन थाना, गोलंबर एवं सिंडिकेट में चलाया गया इस अभियान के तहत कुल 218 वाहनों की जांच की गई एवं जुर्माना के रूप में ₹38100 भी वसूले गए