Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा नगर परिषद अंतर्गत रामरेखा घाट पर बैरिकेडिंग के कार्य का निरीक्षण किया गया और पथ निर्माण विभाग के अभियंता एवं सहायक अभियंता को कार्य को ससमय और सभी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।**अतिक्रमण के स्थाई निदान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।**रामरेखा घाट से स्टेशन रोड तक जगह-जगह हुए गड्ढे को भरने एवं जल जमाव की समस्या का निदान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।**निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!