
मुख्य सचिव, बिहार सरकार के पत्रांक 407 दिनांक 07.04.2022 के द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने तथा प्रशासन को और अधिक संवदेनशील बनाने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। इस क्रम में दिनांक 27 जुलाई 2022 को प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः काल से ही पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई।*
जाँच किए जाने वाली योजनाओं का नाम इस प्रकार से है :- हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएँ, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आँगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें, धान/गेहूँ/दलहन/अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएँ, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएँ, भू-राजस्व एवं अन्य योजनाएँ।
जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के वार्ड नंबर 3 में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। श्रीनिवास राधिका प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय इटाढ़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में छात्राओं की उपस्थिति एवं पठन-पाठन कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छात्राओं की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा गया। वार्ड नंबर 3 अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 के निरीक्षण के क्रम में नामांकन से अधिक बच्चे पाए गए, केंद्र पर साफ सफाई का अभाव पाया गया, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं था, केंद्र पर मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन संतोषजनक नहीं पाया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को निर्देश दिया गया कि संबंधित सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका से केंद्र पर सारी व्यवस्था को दुरुस्त कराते हुए स्पष्टीकरण करने को कहा। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा वार्ड नंबर 10, 11 एवं 12 में नल जल का निरीक्षण किया गया। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि सभी घरों में जलापूर्ति कराना सुनिश्चित करते हुए अपना प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।
*उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बिझौरा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के उनवास पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बड़कागांव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर जलवासी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर जयपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के विक्रम इंग्लिश पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के कुकढा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बसाव कला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बसुधर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के नागपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के जलीलपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के अटाव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के बेलहरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के पडरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी केसठ के द्वारा नावानगर प्रखंड के मडिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्की के द्वारा चक्की प्रखंड के चंदा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई के द्वारा चौगाई प्रखंड के खेवली पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के सिकरौल पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के साेवा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के भटौली पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी चक्की एवं सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के मझवारी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। इस प्रकार कुल 27 अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओं की जाँच की गई है।