
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा डी0आर0डी0ए0 के द्वारा संचालित योजनाओं की सघन समीक्षा सभागार में उपस्थित कर्मीगणों के साथ तथा वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ की गई। बैठक में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य में प्रगति लाने का सख्त निदेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी प्रखंडो के प्रखंड समन्वयकों के कार्य से गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड समन्वयकों का साप्ताहिक अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम अनुमोदित कर भेजने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड समन्वयक प्रत्येक कार्यदिवस को प्रखंड मुख्यालय में 12 बजे अपराह्न तक निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने कार्यो का निष्पादन करेंगे। उसके बाद ही तय अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र भ्रमण को जायेगे। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य हेतु भूमि की उपलब्धता अंचलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। तैयार सामुदायिक शौचालयों को प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी उद्घाटन करवाने का निदेश दिया गया। बैठक में डी0आर0डी0ए0 के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, डी0आर0डी0ए0 के कर्मीगण के साथ संबंधित कर्मीगण उपस्थित थे।