Thu. Jul 30th, 2026

आगामी 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस समारोह को मनाने हेतु तैयारियों के निमित बैठक जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि पूर्व की भाँति सर्वप्रथम मुख्य समारोह स्थल किला मैदान में 09:00 बजे पूर्वाहन में झंडोतोलन किया जाएगा। इसके पूर्व 08:40 बजे पूर्वाहन में कारगिल शहीद स्मारक पर अमन शहीदों को श्रृद्धांजलि दी जाएगी। समाहरणालय बक्सर में 09:50 बजे पूर्वाहन में, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:10 बजे पूर्वाहन में, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय में 10:20 बजे पूर्वाहन में, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में 10:35 बजे पूर्वाहन में, बक्सर नगर थाना में 10:45 बजे पूर्वाहन में तथा पुलिस लाईन में 11:00 बजे पूर्वाहन में झंडोतोलन किया जाएगा। किला मैदान मुख्य समारोह स्थल पर पूर्व की तरह सभी प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारीगणों को दिया गया। किला मैदान में परेड में सैप का एक प्लाटून, बक्सर जिला सशस्त्र पुलिस का एक प्लाटून, बक्सर जिला महिला सशस्त्र पुलिस का एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून तथा एन0सी0सी0 का दो प्लाटून (छात्र एवं छात्रा अलग-अलग) शामिल होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झाँकी के चयन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में टीम गठित करने का निदेश दिया। अगली बैठक में झाँकी निकालने वाले विभाग को अपना अपना थीम लेकर आना होगा। थीम के स्वीकृत होने के उपरांत ही झाँकी की तैयारी की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने इस बार झाँकी का स्तर उच्च कोटि रखने का निदेश दिया। झाँकी को पुरस्कृत करने हेतु भी टीम गठित करने का निदेश दिया गया। उत्कृष्ट तीन झाँकी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी महोदय ने पूर्व की भाँति अन्य सभी सरकारी कार्यालयों, महादलित बस्तियों में झंडोतोलन हेतु ससमय तैयारी पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। चिहिन्त महादलित बस्तियों में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण जाकर झंडोतोलन करेंगे। कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए प्रभात फेरी, फैन्सी मैच एवं संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित रखने का आदेश दिया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्तागण बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित आमंत्रित सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!