
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बालगृह का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सुरक्षा हेतु दो पुलिस बल के अलावा एक अतिरिक्त पुलिस बल की अधियाचना करने का निदेश दिया गया। बालगृह के अधीक्षक एवं अन्य खाली पदों को जल्द से जल्द भरने हेतु कार्रवाई करने को कहा गया। बालगृह मे रह रहे बच्चों की विस्तृत जानकारी जिला के बेवसाइट पर अपलोड करने को कहा गया। फूलों के गमलों से साज-सज्जा के साथ ऊपरी तल्ले के लिए कूलर क्रय करने को भी कहा गया। सदर अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक से परामर्श लेकर पढ़ने एवं सीखने का आधुनिक सामान क्रय करने को कहा गया।सिविल सर्जन बक्सर को बच्चों की चिकित्सकीय जाँच हेतु सप्ताह में कम से कम दो दिन का चिकित्सक के भ्रमण हेतु रोस्टर बनाने को कहा गया। बच्चों के तबीयत खराब होने पर उस पर विशेष ध्यान देते हुए ईलाज चिकित्सक की देख-रेख में करवाने को कहा गया। बालगृह के लाइब्रेरी में पठन-पाठन हेतु फर्नीचर खरीदने को कहा गया। दीवालों पर प्रेरक एवं शिक्षाप्रद डिजाइन वाला वाल पेंटिग करवाने को कहा गया।बच्चों की सम्पूर्ण जानकारी का रिकार्ड को फोटो सहित डिजिटल फॉर्म में भी संरक्षित रखने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने वर्तमान स्थिति पर संतोष जताते हुए दिए गए निर्देशालोक में अग्रतर कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, सहायक निदेशक बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।