
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।**सर्वप्रथम बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष संबंधित विषयों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।**जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि वर्षापात का बिहान ऐप पर प्रदर्शित नहीं रहने के कारण दिनांक 26 अगस्त 2022 तक अद्यतन किया जा सका है।**जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि दिनांक 28 अगस्त 2022 को निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्रखंड चक्की सिमरी एवं ब्रह्मपुर के निचले क्षेत्र में फसल (सब्जी, बाजरा, मक्का आदि) पानी में डुब गये है। इस संबंध में सभी कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि (विशेषकर प्रखंड चक्की सिमरी एवं ब्रह्मपुर) बाढ़ से क्षति का स्थल पर जाकर निरीक्षण करेंगे एवं बाढ़ से होने वाले संभावित क्षति का आकलन कर 48 घंटे के अंदर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।**जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा डीजल अनुदान योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन के पश्चात सभी नोडल पदाधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की गई क्योंकि पूर्व के आदेश का अनुपालन उनके स्तर से नहीं किया गया था। साथ ही पुनः स्मारित कराते हुए बताया गया कि कृषि समन्वयक स्तर पर उन आवेदनों की संख्या कितनी है, जो 72 घंटे से ज्यादा लंबित हैं प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होंगे।**जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया के सहायक निदेशक उद्यान बक्सर एवं सहायक निदेशक (रसायन) मिट्टी जांच प्रयोगशाला बक्सर को प्रखंड नावानगर एवं ब्रह्मपुर में जाकर उर्वरक, फसल क्षति एवं डीजल अनुदान संबंधित जांच कर प्रतिवेदन जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।**समीक्षा के क्रम में सभी नोडल पदाधिकारी बक्सर जिला अपने क्षेत्र के अंतर्गत कुल कितने थोक/खुदरा अनुज्ञप्तिधारी द्वारा छः माह एवं बारह माह से उर्वरक का उठाव नहीं किया गया है, से संबंधित जांच का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर यह कार्य अनिवार्य रूप से कर लिया जाएगा।* *जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा विद्युत विभाग की समीक्षा की गई। जिसमें कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग बक्सर द्वारा बताया गया कि विगत दो दिनों से विद्युत क्षमता की समस्या बनी हुई है।**जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता सोन नहर/गंगा पंप बक्सर/चौसा द्वारा बताया गया कि कुकुढ़ा राजवाहा में पानी जा रहा है तथा हकीमपुर राजवाहा में आज शाम दिनांक 29 अगस्त 2022 तक पहुंच जाएगा। हेठूआ एवं नागपुर राजवाहा में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।**बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक उद्यान पदाधिकारी बक्सर कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता गंगा पंप नहर बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।*