
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में नीलामपत्र वाद की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आहूत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जिले के सभी अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव एवं डी0सी0एल0आर0 डुमराँव एवं सभागार में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला नीलामपत्र वाद पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीलामपत्र वाद पर कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल है। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त निदेश देते हुए सभी नीलामपत्र वाद पदाधिकारी को निदेश दिया कि अत्यधिक पुराने मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु बॉडी वारंट निर्गत करें। सभी अंचलाधिकारियों को सप्ताह में बुधवार को नीलामपत्र वाद पर सुनवाई निश्चित रूप से करने का निदेश दिया तथा बुधवार को हुए बैठक का कार्यवाही प्रतिवेदन शुक्रवार को निश्चित रूप से जिला नीलामपत्र वाद पदाधिकारी को भेजने का निदेश दिया गया। उन्होनें सभी नीलामपत्र वाद पदाधिकारी को प्रत्येक महीने 10 सबसे बडे बकायेदारों की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निदेश दिया। बैंक के साथ नियमित अंतराल पर रजिस्टर 10 का मिलान निश्चित रूप से करने का निदेश दिया गया। अतं में जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीलामपत्र वाद में कार्रवाई से सरकार एवं बैकों को बकाये राजस्व की प्राप्ति होती है।