Sun. Aug 2nd, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 जुलाई 2021 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस लोक अदालत हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री अंजनी कुमार सिंह ने कुल 11 पीठों का गठन किया है । जिसमें व्यवहार न्यायालय बक्सर एवं जिले के अन्य विभाग के सुलानिय वादों का समझौता – सुलह के आधार पर कराया जाएगा। प्रथम पीठ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं पैनल अधिवक्ता सुश्री जागृति पांडे , एमएसिटी , बिजली विभाग, जल विभाग और अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालयों में लंबित मामले को देखेंगे।द्वितीय पीठ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय श्री शशिकांत चौधरी एवं श्री प्रमोद कुमार पैनल अधिवक्ता , इंडियन बैंक, ओरिएंटल बैंक से संबंधित मामले एवं मैट्रिमोनियल डिस्प्यूट, रिवेन्यू केस, लेबर डिस्प्यूट, एवं अन्य दीवानी मामले को देखेंगे ।तृतीय पीठ में सुश्री सीमा कुमारी अवर न्यायाधीश एवं पैनल अधिवक्ता श्री विद्यासागर तिवारी रहेंगे । जो दूरसंचार विभाग के मामले तथा केनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, डुमराव व्यवहार न्यायालय में लंबित सुलहनिये वादो को देखेंगे ।चौथे पीठ में श्री रमेश कुमार अवर न्यायाधीश तृतीय एवं श्रीमती आनंद रंजना पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे। वें दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बक्सर सबडिवीजन के मामले एवं अपराधिक मामले, व्यहार न्यायालय में लंबित विद्युत विभाग के मामले को देखेंगे ।पांचवी बेंच में अवर न्यायाधीश चतुर्थ श्री राकेश रंजन सिंह एवं पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र बैंक ऑफ इंडिया , बिजली विभाग के मामले एवं अपराधिक मामले को देखेंगे।छठे बेंच में श्री मुक्तेश मनोहर प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय परिषद, बक्सर एवं श्री बासुकी नाथ पाठक पैनल अधिवक्ता , भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं किशोर न्याय परिषद, बक्सर में लंबित मामले को देखेंगे ।सातवें बेंच में श्री रंजन कुमार सिंह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं श्रीमती ममता मिश्रा रहेंगी जो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के डुमराव सबडिवीजन के सभी मामले और बक्सर न्यायालयों में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी में लंबित वादों को देखेंगे ।आठवें बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी , श्री नितिन त्रिपाठी एवं श्री देवेंद्र कुमार सिंह पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे जो पंजाब नेशनल बैंक, बक्सर सब डिवीजन के मामले एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कोर्ट में लंबित मामले को देखेंगे ।नौंवे बेंच में श्री अवनींद्र प्रकाश, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं श्री अनिल कुमार दुबे, पैनल अधिवक्ता यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक एवं दूसरे बैंकों से संबंधित मामले एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित मामले को देखेंगे ।दसवीं बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती रिंकी कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में श्री अखिलेश्वर दुबे कार्य करेंगे जो पंजाब नेशनल बैंक, के डुमराव सबडिवीजन से संबंधित मामले ,आईडीबीआई बैंक, के मामले एवं न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित मामले, सेक्शन 138 के अंतर्गत आने वाले मामले को देखेंगे ।ग्यारहवीं पीठ में मोहम्मद हमजा आलम, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं श्री रवि प्रकाश पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे । जो बैंक ऑफ बड़ौदा, न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित मामले, वन विभाग के मामले एवं माप तोल विभाग के सुलानिया वादों को अपनी पीठ में सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करेंगे ।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दशम -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने बैंक रिकवरी के कुल 2818 मामले, जल विभाग के कुल 159 मामले, व्यवहार न्यायालय बक्सर में लंबित अपराधिक मामले कुल 191, एमएससीटी एक्ट के 56 मामले, मैट्रिमोनियल डिस्प्यूट के 12 मामले, बिजली विभाग के 74 मामले, को सुलह के आधार पर समझौता करने के लिए चिन्हित किया गया है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 जुलाई 2021 में माननीय न्यायाधीश द्वारा लगभग तीन हज़ार मुकदमों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है । इस संबंध में कार्यालय में कार्यरत पारा विधिक स्वयंसेवक भी बढ़-चढ़कर सहायता कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से अविनाश कुमार श्रीवास्तव, हरेराम यादव, अंजू कुमार रावत, अरविंद कुमार रावत, अशोक कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, शंकर दयाल शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!