Sun. Aug 2nd, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर श्री अंजनी कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विधिक सेवा सदन भवन के प्रांगण में माननीय जिला न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्री अमन समीर व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सूबेदार पांडे एवं माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उदघाटन लोक अदालत का आरंभ किया गया । उसके पश्चात माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा एक आम का पौधा भी इस मौके पर लगाया गया। मौके पर जिला न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि लोक अदालत में एक पक्ष की जीत नहीं होती है, इसमें दोनों दोनों पक्षों की जीत होती है । लोक अदालत आपस में सौहार्द, समरसता एवं प्यार का बंधन बनाए रखने का सबसे सुगम व सुलभ तरीका है। जिससे आप पूर्व में हुए विवाद को आपसी सहमति से दोनों पक्ष मिलकर खत्म कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी, बक्सर श्री अमन समीर द्वारा इस अवसर पर आम जनमानस को कोविड-19 टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया । इस हेतु माननीय का एक कार्य दल व्यवहार न्यायालय, बक्सर में उपस्थित रहा । जिसमें उन्होंने यहां आने वाले लोगों का टीकाकरण / वैक्सीनेशन भी करवाया। मौके पर उन्होंने कहा की लोक अदालत का आयोजन वर्ष में पाँच बार होता है। जिसका वादी प्रतिवादी दोनों पक्ष के लोग इस मौके का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ताकि पूर्व में हुए उनके मुकदमे आपसी सुलह से खत्म हो जाए। इस अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा कुल 11 बेचो का का गठन किया गया था । जिसमें न्यायाधीश के रुप में धीरेंद्र बहादुर सिंह, शशिकांत चौधरी, सुश्री सीमा कुमारी, रमेश कुमार, राकेश रंजन सिंह, मुक्तेश मनोहर, रंजन कुमार सिंह, नितिन त्रिपाठी, अवनींद्र प्रकाश, श्रीमती रिंकी कुमारी, मो हमजा आलम, न्यायाधीश के रूप में पैनल अधिवक्ता के रूप में सुश्री जागृति पांडे, प्रमोद कुमार, विद्यासागर तिवारी, आनंद रंजना, कुमार मानवेंद्र, बाशुकी नाथ पाठक, ममता मिश्रा, देवेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार दुबे, अखिलेश्वर दुबे एवं रवि प्रकाश ने 11 बेंचो में अपना योगदान किया। जिसमें बैंकों के कुल 2997 चिन्हित मामलों में से कुल 582 मामले निष्पादित हुए। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय स्टेट बैंक के 237, इंडियन बैंक के सात, यूको बैंक के 26, बैंक ऑफ बड़ौदा के 16 एवं पंजाब नेशनल बैंक के 296 मामले निष्पादित हुए। सभी बैंकों के द्वारा 05 करोड़ 09 लाख 94 हजार 09 सौ तिरेसठ रुपये की राशि रिकवरी के रूप में इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्राप्त किया गया ।
साथ ही व्यवहार न्यायालय, बक्सर में लंबित मामले में से चिन्हित कुल 321 मामलों में से कुल 75 मामलों का निष्पादन किया गया । जिसमे दो मैट्रिमोनियल, 35 आपराधिक मामले, 26 विद्युत से संबंधित मामले एवं 12 माप तौल विभाग से संबंधित मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर कार्यालय लिपिक सुधीर कुमार, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार एवं पारा विधिक स्वयंसेवक आस नारायण मिश्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, शंकर दयाल शर्मा, अविनाश श्रीवास्तव, सोनी देवी, अंशु देवी, संदीप कुमार बिट्टू, सुरेंद्र कुमार पांडे, अविनाश कुमार श्रीवास्तव अंजू कुमार रावत, सुंदरम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!