
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं एवं सात निश्चय की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में पूर्वाहन 11:00 बजे आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना एवं अन्य ग्रामीण आवास योजना के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में लंबित आवासों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि स्वयं इसकी समीक्षा कर कार्यों को यथाशीध्र पूर्ण करावें। मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को शीध्र पूर्ण करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक के साथ क्षेत्र भ्रमण कर लंबित मामलों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निदेशित किया गया कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन की प्रभावी कार्रवाई के तहत कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन 24 घंटे के अन्दर उपलब्घ कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लंबित मामलों पर त्वरित गति से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि संचालित योजनाओं में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, डी0आर0डी0ए0 निदेशक बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।