


आज दिनांक 11 सितंबर 2021 को व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित विधिक सेवा सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, बक्सर श्री योगेश कुमार सागर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सूबेदार पांडे, सचिव, जिला बार एसोसिएशन, बक्सर श्री गणेश ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। मौके पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि लोक अदालत जनता की अदालत है। इसमें हम एक दूसरे का सहयोग कर अपनी आपसी मनमुटाव को न्यायालय में ना लाकर सौहार्द पूर्ण तरीके से समझौता कर अपने वादों को खत्म करते हैं। मौके पर श्री सचिव जिला प्राधिकार बक्सर ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत हेतू कुल 14 पीठों का गठन किया गया है जिसमें बैंक ,मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, श्रम विभाग, मापतौल विभाग, न्यायालय में लंबित आपराधिक मामले, दीवानी मामले ,बिजली विभाग से संबंधित मामले, जल विभाग से संबंधित मामले, ग्राम कचहरी से संबंधित मामले, एन, आई, एक्ट अंडर सेक्शन 138 से संबंधित मामले एवं डुमराव सबडिवीजन में लंबित व्यवहार न्यायालय के मामलों का निष्पादन लोक के आधार पर कराया जाएगा ।जिसमें 16130 दीवानी मामले एवं 630 आपराधिक मामले को सुलह के आधार पर समझौता हेतु चिन्हित किया गया है। इसमें सभी पक्षकारों को नोटिस जिलों के थानों के माध्यम से सर्व कराया गया है । जिसके पक्ष कार यहां अपना मुकदमा सुलह करवाएंगे इस लोक अदालत में लगभग 2000 के निष्पादन हेतु लक्ष्य रखा गया है।
855 मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। जिसमे कुल आपराधिक मामले, 214 का निष्पादन हुआ, जिसमे चौबीस लाख दो सौ छियासठ रुपए की रिकवरी , एम ए सी टी के, इन्सुरेंस के कुल सात मामले जिसमे उनतीस लाख पाँच हजार एक सौ उनसठ रुपए के मामले का, एन आई एक्ट से संबंधित 08 मामले, मोटर वाहन दुर्घटनाओं के 07 मामले, जिसमे तीन लाख चौवन हज़ार एक सौ रुपए, revenue cases के 17 मामले, टेलीफोन से संबंधित कुल 16 मामले, का निष्पादन किया गया जिसमें एक लाख बासठ हजार आठ सौ चौबीस रुपये का समझौता किया गया।
बैंक से संबंधित कुल 593 मामलों का निष्पादन किया गया। बैंक से संबंधित मामलों में पाँच करोड़ सात लाख छियालीस हजार पाँच सौ सोलह रुपये की राशि रिकवरी की गई।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 /12/2021 ग्यारह दिसंबर को किया जाएगा।