नीट (यूजी) परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन हेतु आज दिनांक 04 मई 2025 को जिला दण्डाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र एम०वी० कॉलेज बक्सर एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर का निरीक्षण किया गया।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को नीट (यूजी) परीक्षा का सफल एवं कदाचारमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने हेतु निदेशित किया गया।
परीक्षा में भाग लेने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 1296
परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थी की संख्या- 1255
परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थी की संख्या- 41
निष्कासित परीक्षार्थी की संख्या- 0 (शून्य)
सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुआ।