Fri. Sep 18th, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के तत्वावधान में आज दिनांक 10 मई 2025 को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल ने भाग लिया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री हर्षित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव नेहा दयाल सहित अन्य न्यायाधीश एवं अधिवक्ता मौजूद थे।

लोक अदालत में वादों के निष्पादन हेतु बेंच का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निष्पादन कराया गया, यथा बैंक, यातायात, विद्युत, आपराधिक एवं रिकवरी से जुड़े मामले शामिल थे।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इस आयोजन को “न्याय का राष्ट्रीय पर्व” बताया। उन्होंने सभी नागरिकों से लोक अदालत के माध्यम से वादों के निष्पादन हेतु अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!