सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 10 मई 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से STPL के सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
उप समादेष्टा सी0आई0एस0एफ0 को निर्देश दिया गया कि गेट पर प्रवेश करने वाले कर्मी/व्यक्तियों का पर्याप्त तलाशी करते हुए उनकी पहचान पत्र की जाँच करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि STPL के अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मुख्य गेट पर गहन जाँच करेंगे। वाहनों के जाँच के क्रम में निषिध सामग्री को रोकने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से विभिन्न आयोजनों के अवसर पर बिना प्रशासन की अनुमति के उपरांत कोई भी ड्रोन नहीं उडाया जायेगा।
उप समादेष्टा सी0आई0एस0एफ0 को निर्देश दिया गया कि परियोजना परिसर में पर्याप्त गश्ती एवं औचक जाँच सुनिश्चित करायेंगे। प्लांट के सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष जाँच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्य बंद रहने की अवधि रात्रि 08:00 बजे से सुबह के 08:00 बजे तक विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
थानाध्यक्ष मुफ्फिसल को निर्देश दिया गया कि आसूचना प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। साथ ही प्लांट के बाहरी क्षेत्रों में गश्ती कराना सुनिश्चित करेंगे।
STPL सी०ई०ओ० को निर्देश दिया गया कि चाहरदीवारी के छुटे हुए पार्ट को समन्वय कर शीघ्र निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वैसे स्थलों पर निगरानी हेतु सी0आई0एस0एफ0 को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से परियोजना मे काम कर रहे सभी मजदूरों का पुलिस से सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया गया।
STPL सी०ई०ओ० द्वारा अवगत कराया गया कि जून 2025 से प्रथम यूनिट को क्रियाशील करा दिया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में उप समादेष्टा सी0आई0एस0एफ0, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा, थानाध्यक्ष मुफ्फिसल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।