Mon. Oct 26th, 2026

पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत 29 सितंबर 2021 को प्रखंड राजपुर में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर एवं कोरोना संक्रमण की आशंका, तथा गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन बक्सर ने 29 तारीख को जिउतिया पर्व पर होने वाले गंगा स्नान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। जिला प्रशासन बक्सर ने आमजन से अपील की है कि जिउतिया का पर्व सुरक्षित अपने घर पर ही मनाएं।

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में चुनाव से संबंधित बिंदुओं पर समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने विधि व्यवस्था एवं चुनाव की अन्य तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव के समय quick response team लगातार भ्रमणशील रहेंगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने कंट्रोल रूम को पूरी तरह से 247 क्रियाशील रहने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 06183-223333 पर संपर्क किया जा सकता है। इस टेलीफोन नंबर पर :-
1. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायत
2. पंचायत चुनाव संबंधित जानकारी।
3. पंचायत चुनाव संबंधित किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
*चुनाव के दिन टेलीकॉम कंपनियों को अपनी कनेक्टिविटी को बनाए रखने का निदेश दिया। बूथों पर बायोमेट्रिक की व्यवस्था रहेगी जिला पदाधिकारी महोदय ने मतगणना के संबंध में सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर एवं कोषांगो के वरीय पदाधिकारी उपस्थित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!