Wed. Apr 22nd, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर बक्सर प्रबंध समिति की बैठक जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु स्वास्थ्य टीम गठित करने का निदेश दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा विद्यालय का समय-समय पर भ्रमण एवं विद्यार्थियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने का भी निदेश दिया। विद्यालय में अनुरक्षण एवं मरम्मति मद में उपलब्ध राशि से सड़क निर्माण, एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइट, इंटरलॉकिंग ब्रिक वर्क, छात्राओं के छात्रावास के दो ओर दीवार निर्माण, प्रत्येक सदन में वाटर कूलर आदि लगाने हेतु निदेश दिया गया। विद्यालय भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट सर्टिफिकेट के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया। छात्रावासों में सोलर हीटर लगवाने के संबंध में भी प्रस्ताव देने का निदेश दिया। निष्प्रयोज्य कम्प्यूटर्स के कन्डेमनेशन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एन0आई0सी0 के अधिकारी को नामित करने का भी निदेश दिया गया। आटोमैटिक बिजली पैनल लगवाने पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!