
जिला पदाधिकारी, बक्सर की अध्यक्षता में कक्षा 01 से 08 एवं 09 के नामांकन हेतु “प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान” के वातावरण निर्माण करने हेतु विशेष बैठक आयोजन किया गया। यह अभियान दिनांक 08 मार्च से 20 मार्च तक संचालित किया जाएगा। जिसमें अनामांकित बच्चों के साथ-साथ विभिन्न कारणों से विद्यालय के छीजित बच्चों के नामांकन हेतु आवश्यक निदेश दिए गए। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ICDS एवं DPM जीविका को निदेशित किया गया कि सभी आगनबाड़ी सेविका/सहायिका/जीविका दीदी अपने क्षेत्राधीन विद्यालय के पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर 06 वर्ष के आयु के बच्चों को पहचान करेंगी तथा नजदीक के विद्यालय में नामांकन कराने हेतु आवश्यक पहल करेंगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जिले के विभिन्न प्रखंडो में जाकर प्रारम्भिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक/संकूल समन्वयक/टोला सेवक/प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की बैठक बुलाकर विद्यालयों में शत्-प्रतिशत नामांकन कराने हेतु विशेष प्रयास करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि वैसे सभी बच्चे जो किन्ही कारणों से पढ़ाई छोड़ दिए है, उन सभी बच्चों की पहचान की जाए तथा उनका नामांकन उनके उम्र सापेक्ष कक्षा में करायी जाए।