Tue. Oct 27th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं0)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर के आदेशालोक में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर मतदान कार्य हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान दल के रूप में की गयी है तथा उनका प्रथम नियुक्ति पत्र निर्गत किया जा चुका है। मतदान दल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों में से कुछेक पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा अस्वस्थ होने का उल्लेख करते हुए चुनाव कार्य से मुक्त करने हेतु आवेदन दिया जा रहा है। वैसे पदाधिकारी एवं कर्मी जिनके द्वारा अस्वस्थ होने का उल्लेख करते हुए चुनाव कार्य से मुक्ति हेतु आवेदन समर्पित किया गया है, उनके स्वास्थ्य जाँच हेतु दिनांक 14.09.2021 से दिनांक 16.09.2021 तक पूर्वाहन 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर में कैम्प आयोजित कर संबंधित कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच चिकित्सक दल द्वारा किया जायेगा। अतः निदेशित किया जाता है कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर चिकित्सक दल का गठन करते हुए दिनांक 14.09.2021 से दिनांक 16.09.2021 तक पूर्वाहन 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर में कैम्प आयोजित कर अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में संबंधित कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच कर प्रतिदिन संध्या में प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!