Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में घरेलू सिंलेडर की सुचारू रूप से वितरण कराने हेतु बक्सर जिलें के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी एलपीजी वितरकों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

सभी गैस एजेंसियों को निम्न निदेश दिये गये, जो निम्नवत हैः-

1. जिन उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफलिंग कराने हेतु बुकिंग कराई गई हो अथवा उनको DAC नंबर प्राप्त हो गया है तो उनको निश्चित रूप से 01 से 02 दिन अधिकतम 05 दिनों के अंदर होम डिलेवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

2. किसी भी परिस्थिति में गैस एजेन्सी अथवा गोदाम पर उपभोक्ताओं को लाईन लगाकर सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जायेगी। यदि ऐसी स्थिति पायी जाती है तो संबंधित गैस एजेंसी के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

3. जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हुआ है। वैसे उपभोक्ता स्वयं अपनी तेल विपणन कम्पनी और ऐप्प के माध्यम से अथवा एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते है।

4. सभी गैस एजेंसी को निदेश दिया गया कि अपने संबंधित कार्यालय में ई-केवाईसी हेतु अलग से काउंटर लगवाते हुए उस पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करायेंगे। ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना करना न पडे़।

5. सभी गैस एजेन्सी अपने कार्यालय के बाहर सूचना पटट लगाते हुए उस पर स्टॉक की अद्यतन स्थिति, किस तिथि का सिलेंडर वितरित किया जा रहा है एवं आगामी दिनों में किन-किन तिथि को गैस वितरण किया जायेगा। इन सभी सूचनाओं का संधारण करने का निदेश दिया गया।

6. समीक्षा के क्रम में गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से सर्वर में दिक्कत होने के कारण ई-केवाईसी का कार्य नहीं हो पा रहा है। आज से सर्वर सुचारू रूप से क्रियाशील हो गया है। निदेश दिया गया कि छूटे हुए उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करेंगे।

7. सभी उपभोक्ताओं एवं गैस एजेंसियों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06183-223333 पर सम्पर्क करने के लिये निदेश दिया गया।

8. अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर को नियमित रूप से सभी गैस एजेंसियों के द्वारा सिलेंडर वितरण एवं ई-केवाईसी के कार्यों का प्रतिदिन अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!