एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति जन सामान्य को कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई है। उक्त के अनुश्रवण हेतु विभिन्न एजेंसियों पर दण्डाधिकारी/को-आर्डिनेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि पारदर्शिता के साथ वितरण आदि कार्य सम्पन्न हो सके। एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत / समस्या जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर 06183-223333 पर आमजन दर्ज करा सकते है। यह जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत रहेगा।
संबंधित आई०टी० ब्वॉय को निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे पंजी में अंकित करते हुए प्रभारी पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर को उपलब्ध करायेंगे।
सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पदाधिकारी नामित किया जाता है तथा उन्हें निदेश दिया गया कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले शिकायतों की सूची संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी उक्त शिकायत के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।