
आगामी 4 अगस्त को होने वाली गोस्वामी तुलसीदास जयंती महा महोत्सव के आयोजन हेतु तैयारी बैठक समिति के अध्यक्ष आचार्य श्री कृष्णानंद शास्त्री जी (पौराणिक )के अध्यक्षता में l स्थानीय रामलीला मंच पर की गई! जिसमें समिति के संयोजक श्री परशुराम चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत दिव्य एवं भव्य होगा! बक्सर के धरती पर पहली बार 525 शंख ध्वनियों से उद्घोष किया जाएगा! जो अलौकिक और दर्शनीय होगा! इस जयंती महोत्सव में जिले के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे! बैठक का संचालन पुनीत सिंह के द्वारा किया गया! बैठक में लक्ष्मण शर्मा दीपक सिंह श्री भगवान दुबे प्रकाश पांडे सुमन श्रीवास्तव शिवदयाल पांडे अभिनंदन सिंह चंदन सिंह मंटू चौधरी पारसनाथ मिश्रा जी रामबाबू सिंह सुरेश वर्मा निर्भय चौबे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।