Thu. Jul 30th, 2026

गोस्वामी तुलसीदास जयंती महा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई जिसमें 0 4 अगस्त को होने वाला 525 वी गोस्वामी तुलसीदास जयंती महा महोत्सव के लिए द्वितीय बैठक सोमेश्वर अस्थान वामनेश्वर धाम के प्रांगण मे समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णानंद शास्त्री जी पौराणिक की अध्यक्षता में की गई और संचालन पुनीत सिंह के द्वारा किया गया आयोजन समिति के संयोजक परशुराम चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक हवन कार्यक्रम रहेगा 9:00 बजे से 9:30 बजे तक गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण पूजन कार्यक्रम रहेगा। 10:00 बजे से 10:30 बजे तक आए हुए अतिथियों के द्वारा 525 दीप प्रज्वलन किया जाएगा 10:35 से 10:40 तक आए हुए अतिथियों के द्वारा 525 शंख से उद्घोष किया जाएगा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी से मंगाए हुए मिट्टी में 525 तुलसी पौधा का वितरण किया जाएगा इस अवसर पर विद्वान संत आचार्ययों के द्वारा रामचरितमानस कथा स्वामी जी की जीवन चित्रण पर प्रकाश डाला जाएगा कार्यक्रम में श्रीमन नारायण तिवारी कृष्णा चौबे अनु मिश्रा सुरेंद्र वर्मा लक्ष्मण शर्मा अभिनंदन सिंह निर्भय चौबे मृत्युंजय ओझा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!