Fri. Jul 31st, 2026

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा खोज “मशाल” खेल प्रतियोगिता 2025 का जिला स्तरीय आयोजन एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर एवं किला मैदान, बक्सर के खेल मैदान में दिनांक 10.08.2025 से 13.08.2025 तक किया गया है।

जिसका उद्घाट्न जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर एवं एम०पी० उच्च विद्यालय बक्सर के उपस्थित थे।

इन्दिरा हाई स्कूल बक्सर की छात्राओं द्वारा स्वागतगान व अन्य छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात् मशाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों द्वारा अतिथियों के सम्मुख मार्च पास्ट किया गया उसके बाद फुटबाल कार्यक्रम की शुरूवात जिला पदाधिकारी द्वारा रिबन काट कर व फुटबाल को किक कर किया गया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रखण्डों के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिका, स्थानीय लोग आदि मौजूद रहे।

आज कार्यक्रम की शुरूआत एथलेटिक्स व फुटबाल के साथ किया गया जिसका परिणाम निम्नवत है:-

लम्बीकूद U-14 बालक आदित्य कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय, चुन्नी प्रथम asthan

लम्बीकूद U-14 बालिका अंशु सिंह, मध्य विद्यालय, ओरापपुर, नावानगर प्रथम स्थान

लम्बीकूद U-16 बालक राजन कुमार, म० वि० गंगौली, सिमरी प्रथम स्थान

लम्बीकूद U-16 बालिका नंदिनी कुमारी, उच्च विद्यालय, बराढ़ी, ब्रह्मपुर प्रथम स्थान

मनीष कुमार यादव, सिमरी प्रखण्ड दौड़ 60 मी0 U-14 बालक प्रथम स्थान

प्रियांशु कुमारी, ब्रम्हपुर प्रखण्ड दौड़ 60 मी0 U-14 बालिका प्रथम स्थान

सौरभ कुमार, सिमरी प्रखण्ड दौड़ 100 मी० U-16 बालक प्रथम स्थान

रेखा कुमारी, ब्रम्हपुर प्रखण्ड दौड़ 100 मी0 U-16 बालिका प्रथम स्थान

राजरौशन यादव, बक्सर प्रखण्ड दौड़ 600 मी0 U-14 बालक प्रथम स्थान

खुश्बू कुमारी, बक्सर प्रखण्ड दौड 600 मी० U-14 बालिका प्रथम स्थान

पवन पाण्डेय, नवानगर प्रखण्ड दौड़ 800 मी0 U-16 बालक प्रथम स्थान

रूबी कुमारी, राजपुर प्रखण्ड दौड़ 800 मी0 U-16 बालिका प्रथम स्थान

सभी विजेता खिलाड़ियों को वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर द्वारा मेडल व पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अशोक कुमार, श्री मदन राम, श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री लालसाहब सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री अश्वनी राय, श्री संजय राय, श्री अभिषेक सिंह, मु० मुस्लिम, श्री मोहन सिंह, अनिल कुमार पाल, श्री वशिष्ठ प्रसाद, श्री त्रिलोकीनाथ तिवारी, श्री राजू कुमार, श्री अखिलेश पाण्डेय, श्री राकेश रंजन उपाध्याय, श्री रवि प्रकाश, श्री रवि कुमार, श्री राजेश राय, श्री संजय सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री रंजीत लाल श्री दयाशंकर पाल, श्री सत्येन्द्र सिंह यादव, श्रीमती सावित्री यादव, शमा परवीन, श्रीमती ऊषा मिश्रा आदि शारीरिक शिक्षकों व सामान्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!