Tue. Apr 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में खरीफ मौसम का कृषि वर्ष 2025-26 से संबद्ध एक दिवसीय जिला स्तरीय आवृतिचर्या प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न किया गया।

 

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, चौसा, सिमरी, अंचल अधिकारी बक्सर, चक्की, नावानगर, सिमरी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, चौसा, इटाढ़ी, डुमराँव, नावानगर, सिमरी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी केसठ, ब्रहमपुर एवं अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, बक्सर तथा डुमराँव उपस्थित रहें।

श्री अभय प्रताप सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी कार्यालय, बक्सर एवं श्री हेमंत कुमार चौबे, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, इटाढ़ी द्वारा कृषि सांख्यिकी के महत्ता पर सरकार द्वारा संचालित वेबपोर्टल के माध्यम से सम्पादित होने वाले प्रत्येक मौसम अगहनी, भदई, रब्बी एवं गर्मा मौसम के सामान्य एवं द्रुत जिन्सवार, भूमि उपयोग विवरणी, खसरा पंजी को e-statistics portal पर online अपलोड किये जाने प्रक्रिया / CCE एवं DGCES portal पर फसल कटनी प्रयोग के ऑकड़ो को अपलोड करने से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!