Mon. Apr 20th, 2026

कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर ने बक्सर जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के प्रयोग को अनिवार्य बताते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज रखने को कहा है। सोशल डिस्टेसिंग के साथ-साथ हाथों को संक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए साबून से हाथों की सफाई अथवा सेनिटाइजर के प्रयोग को प्राथमिकता देने को कहा गया है। नये नियम के तहत ओ0पी0डी0 में इलाज के लिए आने वाले सबों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा। बडे़-बुर्जुग एवं छोटे बच्चों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!