
चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को पटना पहुंच रहे हैं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को पटना पहुंच रहे हैं।
बुधवार को पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गुरुवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत डुमराव में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। छठ सामग्री का वितरण करेंगे। इसके उपरांत देर शाम बक्सर पहुंचेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे शुक्रवार को अपने बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दिनारा भोलनी भवानी मंदिर छठ व्रतियों से मुलाकात करेंगे। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत शनिवार को बक्सर में छठ व्रतियों से मुलाकात के बाद रामगढ़ पहुंचेंगे। रामगढ़ में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं एवं छठ व्रतियों से मुलाकात करेंगे।