
कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है-. जिला दंडाधिकारी बक्सर अमन समीर के द्वारा आज दिनांक 22 जून 2021 को कोविड-19 गाइडलाइन के तहत दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जांच हेतु आदेश जारी कर दिया गया है यह जांच अभियान 22 जून से लेकर 6 जुलाई 2021 तक लगातार चलेगा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं वाहनों के अंदर मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की स्थिति की जांच की जाएगी एवं कोवि गाइडलाइन की अवहेलना करने वाले पर जुर्माना भी लगाया जाएगा जिला दंडाधिकारी महोदय ने बक्सर वासियों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के प्रयोग के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सके