
कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल देने हेतु एम्स पटना जाने वाले चार कोविड फ्रंटियर योद्धाओं को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। सभी सरकारी कर्मी हैं। इनके नाम हैं :- केसठ प्रखण्ड के राजेश कुमार, पिता- श्री रामचन्द्र पासवान, नावानगर प्रखण्ड की सफाईकर्मी माया देवी, पति- वशिष्ट साह, इटाढी प्रखण्ड के उपेन्द्र कुमार, पिता- राधा पात्र, इटाढ़ी प्रखण्ड के ही संजय कुमार सिंह, पिता- सुरेश सिंह है। जिला पदाधिकारी महोदय ने चारो को सम्मानित करते हुए उनके इस महान कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने बताया कि मानव जाति के लिए संकट उत्पन्न करने वाला कोरोना वायरस का अंत इस वैक्सीन से ही होगा। यह ट्रायल तृतीय एवं अंतिम चरण का है। उन्होंने इसे अत्यंत सुरक्षित बताया। वैक्सीन का ट्रायल कोई भी 18 वर्ष आयु से ज्यादा वालों पर किया जा सकता है। वैक्सीन का ट्रायल मधुमेह, अन्य गंभीर बीमारी वालों पर भी किया जा सकता है। सिर्फ गर्भवती महिला एवं कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति (वर्तमान एवं पूर्व) ट्रायल में शामिल नहीं हो सकते है। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। वैक्सीन ट्रायल के पहले कोविड टेस्ट, खून की जाँच की जाती है। ट्रायल में जाने वाले व्यक्ति को 750=00 रूपया भाडे़ के एवज में दिया जाता है। पहले डोज के 28 दिनों के बाद दूसरा डोज हेतु पुनः एम्स पटना जाना पडे़गा। बक्सर जिला से कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल हेतु जाने वाले इच्छुक लोग जिला स्वास्थ्य समिति के डी0पी0एम0 संतोष कुमार से उनके मोबाईल नम्बर 9771830122 पर सम्पर्क कर सकते है। सम्मान समारोह में सिविल सर्जन बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।