Fri. Jul 31st, 2026

कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के शुभारंभ की घोषणा पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार- एक मार्च से शुरू हो रहा है दूसरा फेजप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की शुभारंभ का निर्णय लिया गया है। 1 मार्च से कोविड-19 वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू होगा। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि इसका सभी को लंबे समय से इंतजार था। मौजूदा समय में स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का वैक्सीनेशन हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है। वैक्सीनेशन का दूसरा फेज सोमवार, 1 मार्च से शुरू किया जाएगा। 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा। जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर मुफ्त टीका लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मुंबई के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना की मौजूदा स्थिति की भी जानकारी ली। हाल ही में प्रदेश के जनप्रतिनिधि भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इस संबंध में भी उन्होंने जानकारी हासिल की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना के निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें। लापरवाही न बरतें। कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। किसी भी तरह की ढिलाई खतरनाक हो सकती है। अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन जरूर कराएं। कोरोना के नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!