Sat. Apr 18th, 2026
मोटे अनाज(मिलेट्स) के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए रविवार को आथर में आयोजित एक दिवसीय प्रादेशिक अन्नदाता-श्री अन्न महोत्सव का केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन प्राथमिक कृषि साख सोसायटी व एनसीडीईएक्स आइपीएफ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है। इसके प्रति जनमानस में जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज दुनिया में मिलेट का प्रमुख उत्पादक देश भारत हैं, जिसमें कनार्टक का प्रमुख योगदान है। मिलेट का उत्पादन किसानों के लिए लाभकारी है। इसमें पानी की जरूरत काफी कम होती है, पथरीली भूमि पर भी उत्पादन किया जा सकता है। सभी बिंदुओं पर विशेषज्ञ प्रकाश डालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!