Sun. Apr 19th, 2026

सभी आवश्यक कदम उठाने का अधिकारियों को दिया निर्देशकेंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर में रामरेखा घाट सहित गंगा घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों का लिया जायजा। बिजली, शौचालय सफाई, सुरक्षा, गोताखोरों, स्वास्थ्य सुविधा आदि की जानकारी ली। अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। बक्सर में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने छठ पूजा के लिए गंगा घाटों पर बनाए जा रहे पूजा स्थलों पर श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। गंगा घाटों पर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया जाता है। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!