
(विश्व नदी दिवस पर आयोजित होगें कई कार्यक्रम) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूज्य डा0 मोहन भागवत जी के 08 नवम्बर को बक्सर में हो रहे आगमन के मद्देनजर संघ की इकाई गंगा समग्र अपने विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी हेतु एक बैठक गुरूवार को सत्यदेव गंज स्थित जिला कार्यालय में की गई । जिसकी अध्यक्षता गंगा समग्र के जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता व संचालन जिला सह संयोजक अजय वर्मा ने की। इस अवसर पर गंगा समग्र दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक शंभूनाथ पांडेय जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और इसकी विस्तृत रुप रेखा तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक शंभू नाथ पांडे ने बताया कि आगामी 4 नवंबर को विश्व नदी दिवस है इसको गंगा समग्र द्वारा पूरे देश में “गंगा महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर दक्षिण बिहार के प्रत्येक जिलों में गंगा समग्र द्वारा गंगा आरती, गंगा स्वच्छता, गंगा सेमिनार, वृक्षारोपण सहित तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता व जिला सहसंयोजक अजय वर्मा ने संयुक्त रुप से बताया कि गंगा समग्र पिछले कई वर्षों से कुल 15 आयामों पर कार्य करती आ रही है, जिसमें गंगा आरती, जल निकास, चिकित्सा, जैविक कृषि, गंगाश्रित आयाम, शिक्षण, विधि, संचार, संपर्क, वृक्षारोपण, गंगा सहायक नदी, तालाब, घाट इत्यादि है। इसी क्रम में संगठन द्वारा विश्व नदी दिवस के उपलक्ष्य में एवं “गंगा महोत्सव” के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें गंगा स्वच्छता, गंगा आरती और पौधारोपण एवं सेमिनार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि आगामी 08 नवम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय डा0 मोहन भागवत जी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह हैं। गंगा समग्र के कायकर्ता संघ प्रमुख के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारी में जुट गये हैं। इस मौके पर गंगा समग्र दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक शम्भूनाथ पाण्डेय, जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता, जिला सह संयोजक अजय वर्मा, विधि आयाम के सह संयोजक आनन्द कुमार, अमरनाथ जायसवाल, राजेश मिश्रा, अजय मिश्रा, तुषार राज गुप्ता, अनिकेत राज के अलावे अन्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।