Mon. Apr 20th, 2026

भगवान वामनेश्वर मंदिर को जेल परिसर से अलग करने को लेकर नियमित रूप से पहल करने को कहा, ताकि जेल परिसर से मंदिर बाहर आ सके। – रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग पर स्वच्छता, सनातन- संस्कृति समागम को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीएम एवं एसपी के साथ बैठक की। व्यवसायियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को निर्देशित किया। साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग पर स्वच्छता, सनातन- संस्कृति समागम को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। 7 से 15 नवम्बर तक बक्सर में प्रस्तावित सनातन संस्कृति समागम को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्वास्थ्य की सुविधा आदि पर अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। सनातन संस्कृति समागम व अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन में बड़ी संख्या में साधु संत देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुटेंगे। भगवान वामनेश्वर मंदिर को जेल परिसर से बाहर करने को लेकर जिला प्रशासन स्तर पर नियमित रूप से पहल करते रहने को कहा गया, ताकि बक्सर वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। *केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की*केंद्रीय मंत्री श्री चौबे पूर्व ज़िलाध्यक्ष बक्सर विद्यापति पांडे के बड़े भाई की मृत्यु की सूचनापरांत उनके घर पहुँच अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। ब्रह्मपुर विधानसभा के खरहाटाँड ग्राम में उनके द्वारा संचालित एम्बुलेंस का भी जाएगा लिया। खरहाटाँड ग्राम में ही विगत दिनों मनु ओझा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने परिवारजनों से मुलाकात की व अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!