
शनिवार को ,जनता दल यू ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आरक्षण के खिलाफ, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन, मॉडल थाना के पास किया गया ! मुख्य अतिथि, बक्सर जिला अध्यक्ष ,अशोक कुमार सिंह ने कहा कि, बिहार के निकाय चुनाव में, भाजपा के साजिश के तहत ,निकाय चुनाव को बंद कराया है! यह देश हित में नहीं है! 2006 एवं 2007 के बाद ,बिहार में कानून बनाकर, जिस की सहमति हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने दिया! उस आधार पर ही आज तक चुनाव होते आया है! जब तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही, तब तक किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगा! जैसे ही बीजेपी सत्ता से हट महागठबंधन की सरकार बनी! इनडायरेक्ट रूप से हस्तक्षेप कर, बिहार में निकाय चुनाव को रुकवाने का षड्यंत्र किया! जिसको भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा! और इस की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक ,संसद से लेकर कोर्ट तक होगी! बिहार की जनता और देश की जनता को अस्वस्थ करना चाहेंगे ,जब तक बिहार में नीतीश कुमार रहेंगे, तब तक निकाय चुनाव में एवं पंचायती चुनाव में आरक्षण समाप्त होने नहीं दिया जाएगा ! उपाध्यक्ष मोहन चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आरक्षण पर उंगली उठाना बंद करें, नहीं तो बिहार की जनता आने वाले समय में धूल चटा देगी! व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने कहा कि ,भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही आरक्षण विरोधी का काम करती रही है! अबकी बार जनता जग चुकी है !कोई भी अति पिछड़ा पिछड़ा वर्ग की हक मारी हमारे माननीय नीतीश कुमार जी के रहते नहीं होगी! आज मॉडल थाना के पास आरक्षण विरोधी नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया !पुतला दहन कार्यक्रम में, मुख्य रूप से पंकज भान सिंहका, दिनानाथ ठाकुर अरुण कुशवाहा ,ध्रुव वर्मा ,नरेंद्र प्रजापति, संजय चौधरी, अमरेंद्र केवट, राजेश कुशवाहा, भरत चौधरी भोला यादव, विनोद ठाकुर, राधेश्याम बर्मा शिव जी चौधरी , राधेश्याम यादव, सुरेश कुशवाहा, , सनी रजक, , मंटू अंसारी, शिव प्रसाद कुशवाहा, ,, राजकुमार राजभर, भोलाराम, श्याम जी वर्मा, बृजेश यादव, प्रदीप राम, भरत चौधरी, वीरेंद्र यादव, पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे