
बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय महावीर स्थान मेंन रोड बक्सर में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लहटन चौधरी जी की 20वी पुण्यतिथि एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय जी की 101वी जयंती मनाई गई ll
कार्यक्रम की शुरुआत बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि श्री चौधरी गरीबों पिछड़ों बेरोजगारों के लिए बिहार की कांग्रेस राजनीति में जीवन संघर्षरत कार्य करते रहे डॉ पांडे ने आगे कहा कि चौधरी जी कुशल एवं राजनीति के चाणक्य के रूप में निर्णय बखूबी लेने वाले जोधा थे
डॉ पांडे ने आगे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय जी के कार्यकाल जाति की नहीं जमात की नेता के रूप में थी सामाजिक न्याय और सच्चे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उच्च शिक्षा एवं बौद्धिक चेतना का उपयोग राजनीतिक जीवन में खूब किया डॉ पांडे ने आगे कहा कि श्री राय 1952 से 1978 तक लगातार विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में बखूबी निर्वाचित सदस्य के रूप में कार्य किया ll
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे अभय मिश्रा जयराम राम महिमा शंकर उपाध्याय त्रिजोगी मिश्रा गुप्तेश्वर चौबे भोला ओझा वीरेंद्र राम मोहन मिश्रा राजू कुमार महेंद्र चौबे सहित गणमान्य लोगों ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया