Thu. Aug 13th, 2026

उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।* *1. उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा “Who is not, “Afraid” of Media?” विषय पर चर्चा करते हुए बताया गया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया को मानवीय संवेदनाओं के साथ तथ्यपरक, निष्पक्ष अपने कार्य का निष्पादन करना चाहिए। मीडिया ने कोरोना काल में एवं वैक्सीनेशन के कार्य में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया है।**2. उप विकास आयुक्त महोदय ने PCI के गठन उसके स्वरूप और उद्देश्यों को प्रेस प्रतिनिधियों के सामने रखा।**3. परिचर्चा के दौरान उप विकास आयुक्त महोदय ने प्रेस प्रतिनिधियों की बातों को सुना।**4. परिचर्चा के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा इस विषय पर विस्तृत रूप से अपने अपने बातों को रखा गया।**5. सभी लोगों ने मीडिया को समाज का दर्पण बताते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष एवं समाज के कल्याण एवं सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। डराना और डरना मीडिया का कार्य नहीं है। बल्कि सही तथ्य को समाज के सामने प्रस्तुत करना ही मात्र उद्देश्य है। जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखा जा सके।**6. इस अवसर पर मीडिया की स्वतंत्रता एवं आजादी और इसके बदलते स्वरूप की चर्चा की गई।**7. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी बक्सर एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!