Wed. Apr 22nd, 2026

इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट , बिहार बक्सर द्वारा सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल बक्सर शाहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष एवं चेयरमैन आई ई एस एम बक्सर डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय एवम जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की ।जिला के सभी प्रखंडों से लगभग 200 सैनिकों एवं वीर नारियों ने इस कड़ाके की धूप में भी उपस्थित होकर अपनी सैनिक एकता का परिचय दिया । इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह सेना मेडल (सेवा निवृत) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा सभी सैनिकों को अपनी गूंजती हुई आवाज से संबोधित करते हुए हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिए । जनरल साहब द्वारा बक्सर जिला के सैनिकों की समस्याओं को पूछने पर डाक्टर साहब एवम उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे द्वारा 50 डिसिमिल जमीन में एक ही भवन के अंदर कैंटीन , सोल्जर बोर्ड, ई सी एच एस एवम सैनिक आरामगृह की सुविधा हो जिसकी मांग लगभग 20 वर्षों से होती आ रही है की गई । मेजर पी के पाण्डेय साहब द्वारा इंडियन एक्स सर्विसमेन के बैनर तले 200 सैनिकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान पर रैली बक्सर बाई पास रोड पर निकाली गई । सैनिकों ने बक्सर की धरती से सभी देशवासियों को अपने मत का पूरा अधिकार समझते हुए योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करने का संदेश दिए तथा सभी जनता को घर से मतदान केंद्र पर जाकर भोट देने का संदेश दिए ।
वही बक्सर का लाल निहालपुर ग्राम निवासी ऋषिकेश उपाध्याय , पिता – रामा शंकर उपाध्याय को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर डाक्टर पी के पाण्डेय द्वारा अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । वही मेजर जनरल सतवीर साहब द्वारा इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बिहार, बक्सर के अधिकारियों को निम्न पद पर चयनित किया गया :-
1 मेजर पी के पाण्डेय – चेयरमैन
2 सूबेदार हरेंद्र तिवारी – अध्यक्ष
3 सूबेदार जे पी सिंह- उपाध्यक्ष
4 सूबेदार विद्या सागर चौबे उपाध्यक्ष
5 लेफ्टिनेंट आर बी ओझा – उपाध्यक्ष

6 कैप्टन श्रीनिवास सिंह- महा सचिव
7 नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा सचिव
8 सूबेदार मेजर आर बी सिंह-
कोषाध्यक्ष
9 पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह
उप कोषाध्यक्ष
10 नायब सूबेदार तारा बाबू
मीडिया प्रभारी
11 नायब सूबेदार गणेश सिंह
मीडिया प्रभारी
भारत माता की जय, इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर जिंदाबाद , जनरल सतवीर सिंह जिंदाबाद, लेफ्टिनेंट कामेश्वर पांडेय जिंदाबाद , पी सी डी ए माननीय शाम देव साहब जिंदाबाद एवम पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह जिंदाबाद के गगन चुम्बी नारों से सारा वातावरण गुंजित रहा ।संगठन का नया रजिस्ट्रेशन नंबर पाकर सभी सैनिक खुशियों से झूमने लगे । ऋषिकेश उपाध्याय जी द्वारा सभी सैनिकों को नाश्ता का आयोजन किया गया । अंत में सभापति कैप्टन बी एन पांडेय द्वारा धन्यवाद देते हुए मीटिंग समाप्ति की घोषणा की गई ।
मौके पर डाक्टर लेफ्टिनेंट कमांडर आर एस यादव , कैप्टन अशोक उपाध्याय, उप सभापति द्वारिका पांडेय, कैप्टन कन्हैया पंडित, हरिहर सिंह, चंद्रजीत सिंह, सीता राम साहू, धतूरी राम आर एस सिंह, आई डी सिंह, सूबेदार मेजर अलख नारायण, बल राम मिश्रा, जग नारायण साहू, धनंजय दुबे,मार्कण्डेय पाठक, कमलेश राम, राधा मोहन राय , अवधेश सिंह ,श्रीवास्तव, राजेंद्र चौबे, भरत मिश्रा, फूल बदन सिंह, के के मिश्रा, हरिवंश यादव, हकीम प्रसाद , आर के यादव, भीम सिंह, राम नाथ सिंह, काशी नाथ उपाध्याय , वीर नारी रिंकी देवी, वीर नारी कौशल्या देवी एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!