Sun. Aug 2nd, 2026

*🙏षट्तिला एकादशी व्रत कल🙏* एकादशी का व्रत सभी व्रतों में विशेष महत्व रखता है,कहा जाता है कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इस दिन विधि-विधान से श्री हरि की पूजा आदि करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है, हर माह में दो एकादशी के व्रत रखे जाते हैं, माघ माह में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस बार षटतिला एकादशी कल 28 जनवरी शुक्रवार दिन पड़ रही है।षटतिला एकादशी की तिथि 28 जनवरी शुक्रवार को रात 08 बजकर 08 तक है । इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है, शास्त्रों में उल्लेख है कि एकादशी की रात को जागरण कर नारायण का सुमरन करने से व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति होती है, इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान विष्णु की स्तुति और मंत्रों का जाप अवश्य करें. *भगवान विष्णु स्तुति:-* शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशंविश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्।लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यंवन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।।यं ब्रह्मा वरुणैन्द्रु रुद्रमरुत: स्तुन्वानि दिव्यै स्तवैवेदे:।सांग पदक्रमोपनिषदै गार्यन्ति यं सामगा:।ध्यानावस्थित तद्गतेन मनसा पश्यति यं योगिनोयस्यातं न विदु: सुरासुरगणा दैवाय तस्मै नम:।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!