Mon. Aug 3rd, 2026

आज बक्सर गोल्मबर पर विहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नगर ईकाई के कार्यकर्ताओं द्धारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भारत में सनातन संस्कृति को जीवन का आधार मानकर आज बक्सर में गायत्री परिवार अपना कार्य कर रहा है।इसी कड़ी में आज “विराट 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ” के भूमि पूजन का कार्यक्रम बक्सर के आई.टी.आई. ग्राउंड में किया गया। इस शुभ अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री संतोष सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट, बक्सर द्धारा किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन भी उपस्थित रहे।

अपने सम्बोधन के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भुवन ने उपस्थित जनसमूह से शेयर करते हुए कहा की सनातन संस्कृति के बल बुते पर मानव जाति का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकता है। सनातन के बिना विश्व का कल्याण असम्भव है। मिसाल के तौर पर बक्सर में क्षत्रिय समाज के विश्वामित्र मुनि इसके प्रेरणा स्रोत हैं। जिनके जीवन से समाज के हर व्यक्ति प्रभावित हैं और उनके आदर्शों से आज भी प्रेरणा लेने का कार्य करतें हैं।

मौके पर दक्षिण बिहार प्रांत के कार्यवाहक श्री राजेन्द्र जी, पूनम रविदास,रानी चौबे,वर्षा पाण्डेय,श्यामला पाठक,विनोद राय, इन्द्रजीत बहादुर सिंह ,एस.बी.सिह त्यागी तथा सुनील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!