
आज पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मैं लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के समय हुई विभीषिका के बारे मैं बताया गया। विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस 14 अगस्त को मनाया जा रहा है इस विषय मैं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जे के वर्मा ने संस्थान के सभी सदस्यों को एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को इसके बारे में विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराया एवं बताया कि राष्ट्र के विभाजन के कारण अपनी जान गवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित होने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में सरकार ने हर साल 14 अगस्त को उनके बलिदान को याद करने के दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है इस तरह के दिवस की घोषणा से देशवासियों की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा खेले गए दर्द और पीड़ा की याद आएगी।बंटवारे की इस भयानक पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाई और बहनों को एक दूसरे से जुदा होना पड़ा यहां तक कि अपनी जान गंवानी पड़ी ।जिला अग्रणी प्रबंधक श्री जे के वर्मा जी ने आगे हमें बताया कि यह दिन ना हमें केवल भेदभाव वैमनस्य और भावनाओं के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि इससे समाज में एकता सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगे तभी हमारा समाज पल्लवित होगा। संस्थान के निदेशक श्री मनीष दुबे जी द्वारा भी इस बिभाजन के बारे मैं बताया गया