आई ई एस एम, बक्सर की मासिक मीटिंग मां मुंडेश्वरी अस्पताल में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के सभी प्रखंड से लगभग 250 पूर्व सैनिकों एवम वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । सभापति कैप्टन बी एन पांडेय द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए मीटिंग प्रारंभ करने की इजाजत दी गई । वन रैंक वन पेंशन की नई लिस्ट को सभी सैनिकों को दिया गया । अध्यक्ष महोदय द्वारा वन रैंक वन पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई । उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे द्वारा सैनिकों को ई सी एच एस कार्ड बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया तथा अपने डैक्यूमेंट्स में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को शीघ्र सुधार करने के लिए बताया गया । जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह द्वारा संगठन के लेखा जोखा को विस्तृत रूप से बताया गया । चेयरमैन सह शाहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब द्वारा आई ई एस एम बक्सर के सदस्यता को सभी प्रखंड स्तर द्वारा युद्ध स्तर पर चलाने के लिए तथा उनकी सराहनीय कार्य के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष और वीर नारियों के अध्यक्ष श्रीमती रिंकी देवी और उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । डाक्टर साहब ने सभी प्रखंड में मां मुंडेश्वरी अस्पताल सह आई ई एस एम , बक्सर द्वारा निशुल्क कैंप लगाने की घोषणा की । तथा आई ई एस एम बक्सर को तन मन धन से मदद करने की आश्वासन दिया । उड़ीसा के सूबेदार एन के ओझा द्वारा सभी सैनिकों को नाश्ता का आयोजन किया गया था । जिसे वे अपने डिसीबिलिटी पेंशन और एरियर के मिलने पर किए थे । इसके लिए तीन साल से वे दर दर भटक रहे थे । आज आई ई एस एम, बक्सर को बुलंदियों तक पहुंचाने और सैनिकों को 4 करोड़ रुपए दिलाने में पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब और पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह एवम पी सी डी ए के सभी अधिकारियों की विशेष भूमिका है । शहीद सैनिक पसौड़ा ग्राम निवासी सूबेदार विजय मिश्रा के नाम से दो मिनट का मौन धारण किया गया ।भारत माता की जय, वंदे मातरम, आई ई एस एम बक्सर जिंदाबाद , सैनिक एकता जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से सारा वातावरण गूंजने लगा । लगभग 50 सैनिकों द्वारा आई ई एस बक्सर की सदस्यता ली गई ।तीन दिन के अंदर 30 सदस्य बनाने पर डुमरांव अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय, उपाध्यक्ष सूबेदार जैनेंद्र सिंह, सचिव फ्लाइंग ऑफिसर सतीश सिंह उपाध्यक्ष हवलदार गजेंद्र तिवारी की काफी सराहना की गई । अंत में राष्ट्रीय गान गया गया और सभापति द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई ।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह , जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सचिव सूबेदार हरेंद्र मिश्रा , तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार फुल बदन सिंह, संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, उप चेयरमैन नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय, कैप्टन ददन सिंह , फ्लाइंग ऑफिसर सतीश सिंह, सूबेदार प्रदीप राय, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री चंद्रजीत सिंह, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष नायब सूबेदार त्रिवेणी दुबे,उप सभापति द्वारिका पांडेय, उप संयोजक भरत मिश्रा, कैप्टन आर सी पाल, मुख्य सलाहकार राधा मोहन पासवान, चौसा प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार हरिवंश यादव, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष हवलदार हरिहर सिंह, सीता राम साहू, धतूरी सिंह, लोक नाथ सिंह, नावानगर उपाध्यक्ष नायब सूबेदार बीरेंद्र सिंह, शिव शरण सिंह, एल बी राय, नारद यादव, , आई डी सिंह, जंग बहादुर सिंह, अंबिका राय, ललन चौबे, कमल मिश्रा , सुनील सिंह, रामाशीष सिंह, वीर नारी अध्यक्ष रिंकी देवी, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, प्रभावती देवी, कौशल्या देवी, माया देवी और अन्य सैनिक साथीगण
सूबेदार हरेंद्र तिवारी