Wed. Nov 4th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पुल निर्माण निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा एवं पूर्व में किए गए निरीक्षण के अनुपालन की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*

*जिलें में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित बक्सर वरूणा आर0ओ0बी0 एवं चौसा गहमर रेलवे स्टेशन के मध्य निर्माणाधीन आर0ओ0बी0 के पहुँच पथ के निर्माण कार्य की समीक्षा एवं पूर्व में संबंधित आर0ओ0बी0 के स्थल निरीक्षण के क्रम में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई।*

*इटाढी गुमटी एवं चौसा गहमर के मध्य रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के निराकरण हेतु दोनो ओभर ब्रिज के पहुँच पथ को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु वरीय परियोजना अभियंता एवं अन्य अभियंताओं को निर्देश दिया गया।*

*संबंधित पहुँच पथ के निर्माण योजना अंतर्गत रैयतों से अर्जित की गई भूमि का नियमानुसार शीध्र भुगतान करने हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।*

*पुल निर्माण निगम के संबंधित अभियंताओं को दोनों ओभर ब्रिज के पहुँच पथ हेतु निर्माण कार्य दिसम्बर 2024 तक पूर्ण करने हेतु कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को संबंधित पहुँच पथ से अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया।*

*बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, वरीय परियोजना एवं सहायक अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, अवर भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!