Fri. Jul 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में खनन विभाग की समीक्षात्मक बैठक सभागार में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि अवैध खनन के मामले में बिहार सरकार बहुत गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध बालू खनन में किसी भी पदाधिकारी/कर्मी की संलिप्पता होने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में बताया गया कि खनन अनुमति के लिए 09 स्थलों को चिहिन्त किया गया है। देवल पुल पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे को लाइव कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जिले में खनन विभाग के द्वारा 41 जगहों पर खुदरा बालू बेचने हेतु लाइसेंस जारी किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जिले में एक सप्ताह संयुक्त रूप से अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में रात्रि गश्ती पर भी जोर दिया गया। बैठक में अंचलाधिकारी को रात में भ्रमण करने का भी निर्देश दिया गया। इसके संबंध में अंचलाधिकारी को प्रतिदिन प्रतिवेदन देने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि समय-समय पर सड़क पर, बालू घाट पर छापेमारी किया जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, खान निरीक्षक पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-गोपनीय शाखा बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!