
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बसवराज एस बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बसवराज एस बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
प्रेस को जारी बधाई संदेश में श्री चौबे ने कहा कि राजनीति और प्रशासन का व्यापक अनुभव वाले बसवराज एस बोम्मई पार्टी के अनुशासित नेता है। मैं उम्मीद करता हूं उनके नेतृत्व में अगर नाटक विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के मूल मंत्र “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” को कार्यान्वित करते हुए वे पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे।