
एक नेता ऐसा भी
इस पंचायती चुनाव के महा समर में सबको पड़ी है अपने प्रचार की और एक ये हैं नेताजी जिनको पड़ी है तो बस जनता के जान की तभी तो ये महाशय किराये के ऑटो पर ध्वनि यंत्र बांधकर चले हैं जनता को यह बताने की जान है तो जहान है ।
हम बात कर रहे हैं श्री भगवान सिंह “त्यागी” की जो देश के एक शीर्षस्थ राष्ट्रीय राजनीतिक दल के साथ राज्य स्तरीय राजनीति करते हैं,और इस बार पंचायत चुनाव में भी सहभागिता कर रहे हैं।
अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए थोड़ी सी तत्परता के बदौलत अपने क्षेत्र के सभी गांव में कई बार कोविड-19 के टीका लगवाने के लिए शिविर लगवा चुके हैं और ये कहते हैं की चुनावी प्रचार के लिए तो अभी पर्याप्त समय है लेकिन पहले बहुत ही निहायत जरूरी है कि अपने क्षेत्र का कोई भी एक व्यक्ति इस टीका से वंचित न रहने पाए और इसी क्रम में आज नगवाँ और बिंदडेरा में लगाए जा रहे शिविर के लिए अपनी तरफ से ऑटो पर ध्वनि यंत्र बांधकर खुद गांव गांव और गली गली में घूम कर लोगों को सूचित कर रहे हैं, ताकि कोई एक भी व्यक्ति टीका लेने से वंचित ना रह जाए ,और यही कारण है कि आज इनके क्षेत्र में पिछले बार से लग रहे कई शिविरों में से सैकड़ों टीका लौटा करके ले जाना पड़ा है क्योंकि लगभग हर कोई अपने गांव में उपलब्ध कोविड-19 का टीका आसानी से ले चुका है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार किसी प्रत्याशी के लिए अपने चुनाव प्रचार से ज्यादा जनता के हर काम में इसी तरह सहयोग करना ही सबसे बड़ा प्रचार है
पिछले कई सालों से लगातार यह अपने क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
अभी पिछले महीने ही इनके प्रयास से वर्षों से प्रतीक्षित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नगवाँ का कार्य पूरा हो पाया है और सरकार द्वारा इसके भवन निर्माण का टेंडर भी जारी हो चुका है जिसके लिए ये बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और केंद्र में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे का आभार प्रकट कर चुके हैं।