Sun. Apr 19th, 2026

नगर भवन बक्सर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल, अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, स्वच्छता ग्राही, जीविका दीदियों एवं महिला कर्मचारी के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन एवं कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।*

*कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका, आशा, जीविका की दीदियों, महिला शिक्षिका एवं महिला सफाई कर्मी के द्वारा नगर भवन बक्सर में केक काटा गया।*

*कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें पाटली चौबे (मानो तो मैं गंगा मां हूं) गुरुकुल डांस एकेडमी, सुकृति मिश्रा (शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन), प्रतीक्षा ओझा (होली नृत्य) की मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।*

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न वक्ताओं के द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य विषयों पर विस्तार से संगोष्ठी किया गया।*

*जिला पदाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला अपने कर्तव्य एवं अधिकार के प्रति सजग रहे। महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी हर क्षेत्र में सशक्त किया जा रहा है। साथ ही वहां उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाओं को आगामी आम सभा निर्वाचन 2024 के लिए बढ़ चढ़कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया और उनको मतदान के महत्व के बारे में भी बताया।*

*जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों यथा आंगनबाड़ी सेविका, आशा, जीविका दीदियों, महिला बीएलओ, महिला शिक्षिका महिला स्वच्छता ग्राही एवं महिला कर्मचारी को बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!